ABC News: कानपुर में चुभती जलती गर्मी का मौसम जारी है. मंगलवार सुबह से ही निकली तेज धूप हर किसी को बेहाल करते हुए नजर आयी. सुबह से ही सूरज की तपन इतनी ज्यादा रही कि लोग अपने घरों में दुबके रहे.
इस बीच बेतहाशा गर्मी ने बिजली की डिमांड को भी काफी बढ़ा दिया है. घरों से लेकर दुकान और आफिसों में धड़ाधड़, कूलर और एसी चल रहे हैं. गर्मी के तेवरों को देखते हुए हुए चिड़ियाघर में जानवरों के बाड़ों में वॉटर स्प्रिंक्लर से साथ कूलर आदि चलाए जा रहे हैं.सड़क पर निकले राहगीर भी धूप से बचते हुए देखे गए, मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि फिलहाल एक सप्ताह तक किसी तरह की राहत के आसार नहीं है, ऐसी धूप में लोग हो सके तो सड़क पर निकलने से परहेज करें. इस बीच, मंगलवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा.

31 मई तक कक्षा आठ तक के स्कूल बंद
भीषण गर्मी और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए कानपुर में कक्षा तक के सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी घोषित कर दी गई. डीएम जितेंद्र प्रताप ने इसको लेकर मंगलवार को आदेश जारी किए, जिसमें गर्मी को देखते हुए 31 मई तक प्री प्राइमरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूल बंद रखने को कहा गया है.

