ABC News: कानपुर में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ केडीए का बुलडोजर एक्शन जारी है. शनिवार को अहिरवां में 10.5 बीघे में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई. केडीए की इस कार्रवाई से अवैध प्लॉटिंग करने वाले डेवलपर्स में हड़कंप मचा हुआ है.

केडीए के प्रवर्तन जोर चार में ओएसडी डॉ. रवि प्रताप सिंह की अगुवाई में चली कार्रवाई में सबसे पहले अहिरवां में हरिहत तिवारी द्वारा 10.5 बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर गरजा. यहां पर अवैध प्लाटिंग के अन्तर्गत रोड, नाला, बाउण्ड्रीवाल, बिजली के खम्भे, पिलर, इन्ट्रीगेट आदि को दो बुलडोजरों के माध्यम से ध्वस्त कर दिया गया. इसके अलावा ग्राम छतमरा में दो जगहों पर अवैध प्लॉटिंग चिंह्ति की गई है. केडीए अफसरों के अनुसार, राम और श्याम नाम के शख्स द्वारा चार बीघा में की गई अवैध प्लॉटिंग और शांति देवी व संजय पांडेय की तरफ से साढ़े तीन बीघा जमीन में की गई अवैध प्लॉटिंग को चिंह्ति किया गया है, जिसे जल्द ध्वस्त किया जाएगा.

