ABC News: सीबीएसई की ओर से जारी 12वीं परिणाम में कमला नगर के सर पदमपत सिंघानिया एजुकेशन सेंटर की सोनाक्षी गोयल ने टॉप किया है. सोनाक्षी ने 99.6 प्रतिशत मार्क्स पाए हैं. इसी स्कूल की अक्षरा और गौरवी जायसवाल ने 98.6% मार्क्स पाए हैं.
सीबीएसई का रिजल्ट आते ही टॉपर स्टूडेंट्स में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला. सोनाक्षी ने बताया कि वह भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती हैं.
पढ़ाई के तरीके पर बताया कि एनसीईआरटी सिलेबस और स्कूल के टीचर्स के बताएं नोट्स से तैयारी करके यह मार्क्स पाए हैं. सोनाक्षी के पिता गौतम गोयल सीए और मां शेफाली गोयल ग्रहणी हैं.
नीट का पेपर लीक होने पर इनका कहना है कि यह सिस्टम का फेलियर है ऐसा नहीं होना चाहिए. स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि सोनाक्षी के चार विषयोें में शत प्रतिशत अंक आए हैं.

