ABC News: कानपुर में चिलचिताती गर्मी का कहर जारी है. रविवार सुबह से निकली तेज धूप की वजह से लोग बेहाल देखे गए. इसकी वजह से दोपहर 12 बजे के बाद अधिकतर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से लोग अपने घरों में एसी और कूलर का आनंद उठाते रहे.
इस बीच, रविवार को अधिकतम तापमान और ज्यादा बढ़कर 44.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, यह सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा. वहीं, न्यूनतम पारा भी बढ़कर 25.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा. भीषण तपिश की वजह से वातावरण में नमी का प्रतिशत घटकर 19 तक पहुंच गया है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. तेज धूप और हीट वेव का दौर इसी तरह से चलता रहेगा, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. बहुत जरूरी काम होने पर ही दोपहर में सड़कों पर निकलने को कहा गया है. सड़कों पर निकलने से पहले टोपी, छापा, पूरी बांह के कपड़े पहनने और पानी व शीतल पेयों का लगातार सेवन करने को कहा गया है.

