ABC News: कानपुर में अब स्ट्रीट डॉग्स की निगरानी अब माइक्रो चिप के माध्यम से की जाएगी. इस चिप के लगने के बाद यह पता चल सकेगा कि किस स्ट्रीट डॉग की नसबंदी नगर निगम कर चुका है. इस चिप में नसबंदी के साथ स्ट्रीट डॉग के वैक्सीनेशन का सारा डाटा भी मौजूद रहेगा.
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने इसको लेकर पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए. चेन्नई से प्रोजेक्ट की ड्राफ्ट रिपोर्ट मंगाने केा कहा गया है. इसमें चिप का सॉफ्टवेयर भी मंगाने को कहा गया है, जिससे कि कंट्रोल रूम से निगरानी हो सके. आपको बता दें कि कानपुर में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब चिप से उन स्ट्रीट डॉग्स की पहचान होगी, जिनकी नसबंदी की जा चुकी है. पहले चरण में उन एरिया में फोकस किया जाएगा. जहां पर स्ट्रीट डॉग्स को लेकर ज्यादा शिकायतें आ रही हैं. स्ट्रीट डॉग्स में चिप लगाने के बाद उनकी निगरानी नगर निगम में बने इंटीग्रेटेड कॉमन कमांड कंट्रोल से की जाएगी.

