ABC News: रामनवमी में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का एक अलग रूप देखने को मिला. लालबंग्ला के परदेवनपुर में स्थित राम मंदिर में आयोजित रामायण पाठ और प्रसाद वितरण समारोह मेें पत्नी अनीता महाना के साथ पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष यहां पर पूरे भक्ति भाव में देखे गए.
यहां पर आरती और प्रसाद वितरण के बाद आयोजित भजन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने प्रिय भजन को सभी के साथ गाया.
इसके बाद भजनों की सुरताल पर पत्नी के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना यहां पर झूमते हुए नजर आए. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर का कार्य पूर्ण हो चुका है, हर प्रदेशवासी इसको लेकर उत्साह में है.

