ABC News: मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह इस समय अपनी दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. कुछ दिनों पहले रैपर अपने एक गाने ‘टटीरी’ को लेकर वह काफी विवादों में रहे थे. अब उनकी शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं. इन तस्वीरों में बादशाह एक पंजाबी हसीना के गले में वरमाला डालते और उनके साथ सात फेरे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं.
मंगलवार को बादशाह की गर्लफ्रेंड और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी की मां पूनम रिखी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर रैपर की वेडिंग की कई फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं. पहली फोटो में जहां ईशा रिखी लाल रंग के सूट में दिखाई दे रही हैं, तो वहीं बादशाह ओलिव ग्रीन रंग के कुर्ते में और सिर पर पगड़ी पहने काफी खुश नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरा वीडियो है, जिसमें कपल एक-दूसरे को वरमाला पहना रहा है. एक अन्य तस्वीर में बादशाह अपनी सास और पत्नी के साथ कैमरे के लिए पोज कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं इन तस्वीरों में से कुछ शादी की हैं, तो कुछ कैजुअल लुक्स वाली हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए पूनम रिखी ने कैप्शन में लिखा, “गॉड ब्लेस यू.” हालांकि, बादशाह और ईशा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की कोई तस्वीर शेयर नहीं की है, न ही उन्होंने कोई ऑफिशियल घोषणा की है. जैसे ही दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, फैंस की बधाइयों का तांता लग गया. गौरतलब हो कि इससे पहले भी बादशाद की शादी जैस्मिन मसीह से हुई थी. दोनों ने 2017 में शादी की थी. इसके बाद उनके घर एक प्यारी बेटी जैस्मी ग्रेस मसीह सिंह का जन्म भी हुआ. लेकिन कुछ साल बाद रिश्ते में दिक्कतें आने लगीं. साल 2020 में दोनों अलग हो गए. गौरतलब हो कि बादशाह ने संगीत की दुनिया में अपनी मेहनत से नाम कमाया है. वे पंजाबी और हिंदी गानों में रैप करते हैं. उनके गाने जैसे ‘DJ Waley Babu’, ‘Genda Phool’ और ‘Paagal’ बहुत हिट रहे हैं. इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर उन्होंने संगीत को अपना करियर बनाया.

