ABC News: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म ‘जीरो’ में बतौर लीड एक्ट्रेस देखा गया था. शाहरुख खान और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. इसके बाद शाहरुख और कैटरीना ने तो काम किया, लेकिन अनुष्का शर्मा ने अब तक एक्टिंग से दूरी बनाए रखी है. ऐसे में फैंस उनके कमबैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

साल 2022 में आई फिल्म ‘कला’ में अनुष्का ने कैमियो किया. अब कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा, अल्लू अर्जुन के अपोजिट एटली की फिल्म ‘एए22x ए6’ में नजर आ सकती हैं. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस खबर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है, क्योंकि यह अनुष्का का मच अवेटेड कमबैक और तेलुगू डेब्यू हो सकता है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का शर्मा जल्द ही तेलुगु सिनेमा में डेब्यू कर सकती हैं. अल्लू अर्जुन की अपकमिंग फिल्म के मेकर्स एक्ट्रेस से बातचीत कर रहे हैं. हालांकि अभी तक कुछ फाइनल नहीं हुआ है. वहीं रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के मेकर्स अल्लू अर्जुन के बर्थडे यानी 8 अप्रैल 2026 को ‘AA22xA6’ का आधिकारिक टाइटल अनाउंस कर सकते हैं. दरअसल, यह घोषणा एक खास वीडियो के जरिए की जाएगी, जिसमें फिल्म की भव्य दुनिया की पहली झलक दिखाई जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक, यह टाइटल अनाउंसमेंट एक साधारण खुलासा नहीं होगा, बल्कि एक बड़े स्तर का विजुअल स्पेक्टेकल होगा. इस वीडियो में एडवांस वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है और फिल्म की कहानी की पहली झलक मिलेगी, जो एक पैरेलल यूनिवर्स में सेट बताई जा रही है. रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि यह वीडियो दर्शकों को हैरान कर देगा. इसमें अल्लू अर्जुन का नया अवतार दिखाई देगा. गौरतलब हो कि अल्लू अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी.

