ABC News: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही इन दिनों अपने अश्लील गाने ‘चुनर सरके’ को लेकर सुर्खियों में है. जैसे ही लोगों ने नोरा के गाने ‘चुनर सरके’ के बोल सुने, तो बवाल मच गया और इसका विरोध शुरू हो गया. इतना ही नहीं बल्कि इस गाने को हर जगह से हटा दिया गया और लोगों ने इस पर नाराजगी जाहिर की. इस बीच अब खुद नोरा फतेही ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि यह इतना भद्दा है.
इस वीडियो को नोरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए नोरा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि मैं नहीं चाहती कि कोई सोचे कि मैं इसका सपोर्ट करती हूं. नोरा ने लिखा कि इस विरोध के लिए धन्यवाद, इसी दबाव के कारण फिल्म निर्माताओं ने इसे हटा दिया है. मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि इस गाने को शेयर करना बंद कर दें क्योंकि आप इसे बेवजह बढ़ावा दे रहे हैं. नोरा ने लिखा कि साथ ही मैं देख रही हूं कि कुछ लोग इसका फायदा उठाकर मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं और ये बेहद दुखद है. नोरा ने लिखा कि मैं और मेरी टीम फ्यूचर में ऐसी सिचुएशन का ज्यादा ध्यान रखेंगे. हालांकि, मैं यह दोहराना चाहती हूं कि मुझे इस हिंदी गाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, मैंने इस पर परफॉर्म नहीं किया और मेरी तस्वीर के साथ इसको यूज करने की कोई परमिशन नहीं ली गई थी. वहीं, अगर वीडियो की बात करें तो वीडियो में नोरा ने कहा कि पहली बात तो ये कि तीन साल पहले मैंने इस गाने को कन्नड़ भाषा में शूट किया था. मैंने इस गाने को करने के लिए सिर्फ इसलिए एग्री हुई क्योंकि ये एक बड़ी फिल्म थी और इसमें बड़े आइकॉन संजय दत्त हैं. उन्होंने कहा कि जब मैंने यह गाना शूट किया तो सेट पर मुझे फिल्म मेकर्स पर काफी भरोसा था. नोरा ने कहा कि यही वजह है कि मैंने ये गाना किया, लेकिन जब मैंने यह गाना शूट किया तो मुझे बिल्कुल भी आइडिया नहीं था कि यह इतना भद्दा है. अब जब मैंने इसको हिंदी में सुना तो मुझे समझ में आया कि यह बेहद भद्दा है. एक्ट्रेस ने कहा कि इसीलिए इससे उन्होंने खुद को अलग कर लिया. इसे कहीं भी प्रमोट नहीं किया.साथ ही कहा कि बॉलीवुड में उनके काम का सम्मान किया गया लेकिन कुछ इंडस्ट्रीज में उनकी राय को तवज्जो नहीं की जाती. लेकिन विरोध के बाद इसे हटाना पड़ा, इसके लिए वह आभारी हैं. उन्होंने कहा कि इसके लिए उनके नाम का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए. नोरा ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं बिल्कुल नहीं चाहती कि कोई यह सोचे कि मैं इस चीज का समर्थन करती हूं. जो भी विरोध हुआ है, उसके लिए मैं धन्यवाद देना चाहती हूं, क्योंकि इसी दबाव की वजह से फिल्म मेकर्स ने आखिरकार उस गाने को हटा दिया.’

