ABC News: कानपुर में सूखे नशे के खिलाफ सांसद की शिकायत के बाद पुलिस अब काफी सख्त दिख रही है. कुछ दिन पहले चार पुलिसकर्मियों पर एक्शन के बाद अब क्राइम ब्रांच ने फीलखाना पुलिस के साथ मिलकर दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने इनके पास से पांच लाख कीमत की चरस बरामद की है. एडीसीपी क्राइम सुमित रामटेके ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नौशाद कुरैशी और आशु निगम हैं. यह लोग नेपाल से चरस वाया गोरखपुर होते हुए कानपुर तक लाते थे और यहां पर छोटी छोटी पुड़ियं में उसकी बिक्री करते थे. इनके पास से डेढ़ किलोग्राम चरस बरामद हुई है.
उन्होंने बताया कि यह लोग स्टील या प्लास्टिक की बोतलों में भरकर चरस लाते थे. इन बोतलो में उपर की तरफ घी और नीचे चरस भरकर लाई जाती थी. दोनों अभियुक्त करीब चार साल से चरस तस्करी में लिप्त थे.
पूर्व में भी यह लोग जेल जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि दोनों अभियुक्तों से इसको लेकर और पूछताछ की जा रही है.

