ABC News: गोविंदनगर के 13 ब्लॉक स्थित दुर्गा मंदिर से चोरी किए गए दानपात्र के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है.
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि छह मार्च को दुर्गा मंदिर की खिड़की की ग्रिल काटकर चोरों ने पहले दानपात्र चोरी किया. इसके बाद उसे एक मैदान में ले गए, यहां पर दानपात्र तोड़कर उसमें रखी धनराशि उन्होंने आपस में बांट ली. चोरी की रकम से अभियुक्तों ने एक मोबाइल फोन खरीदा. शेष रकम से अन्य सामान खरीदा और नशेबाजी की.
उन्होंने बताया कि करीब 110 सीसीटीवी कैमरों की जांच से चोरों का सुराग लगा और इसके बाद घटना में शामिल सुमित, छोटे और कृष्णा नामक तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इन अभियुक्तों के खिलाफ पहले भी तीन से अधिक मुकदमे हैं, उन्होंने बताया कि तीनों अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी.

