ABC News: गुजैनी पुलिस ने शातिर हिस्ट्रीशीटर और 25 हजार के इनामी अपराधी मनोज सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. शातिर अपराधी कुछ समय पहले साउथ सिटी के वीरा मैगी प्वाइंट पर फायरिंग और बर्रा में बुजुर्ग को कार से टक्कर मारने के मामले में भी शामिल था.
पुलिस उसकी कई दिनों से तलाशी कर रही थी. हिस्ट्रशीटर मनोज सिंह की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि शातिर अपराधी पर अब तक 39 मुकदमें दर्ज हैं.
करीब ढाई साल बाद जेल से छूटने के बाद अभियुक्त फिर से लोगों को डराने, धमकाने से लेकर रंगदारी मांगने के काम में लगा हुआ था. देर रात अभियुक्त को एकता पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया.

