ABC News: कानपुर में सजने वाली होलिकाओं में सबसे ज्यादा आकर्षण लाटूश रोड पर सजने वाली होलिका को लेकर रहती है. यहां पर सजने वाली होलिका हर साल कोई न कोई संदेश देते हुए नजर आती है, जिसमें सामाजिक से लेकर राजनीतिक, पर्यावरण, सामाजिक विषय शामिल होते हैं.
इस बार यहां पर नुक्कड़ सोसाइटी लाटूश रोड की तरफ से यहां पर जो होलिका सजाई गई है, उसकी थीम में टैरिफ वॉर को रखा गया है. होलिका में पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के पुतलों को रखा गया है.
पीएम मोदी का जो पुतला यहां पर बनाकर लगाया गया है, उसमें उनका पुष्पा स्टाइल दिखाया गया है. जिसे देखने के लिए काफी भीड़ जुटी.
इसमें बताया गया कि किस तरह पहले अमेरिका ने टैरिफ लगाया और उसके बाद अब टैरिफ कितना घटा है. फोटो में पुष्पा का ट्रेड मार्का बयान भी लिखा गया है. नुक्कड़ सोसाइटी के पदाधिकारियों का कहना है कि यह होलिका हमेशा से कौमी एकता का प्रतीक रही है, जिसमें हर साल कोई न कोई संदेश दिया जाता है.

