ABC News: कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 8 किलो 140 ग्राम गांजा बरामद किया है. बरामद गांजा की कीमत 10 लाख रूपए बतायी जा रही है.
बताया गया कि जीआरपी और आरपीएफ का संयुक्त स्टाफ रात में सेंट्रल स्टेशन पर गश्त कर रहा था. हैरिसगंज पुल के पास एक संदिग्ध शख्स ट्रॉली बैग के साथ आता हुआ दिखा. शक होने पर जब पुलिस कर्मियों ने उससे पूछताछ की तो वह घराब गया, जब उसके बैग को खोलकर देखा गया तो उसमें चार सील बंडल मिले. इन्हें खोलने पर उसके अंदर गांजा मिला. पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम पटियाला पंजाब निवासी गुरप्रीत सिंह बताया, आरोपी ओडिशा से सस्ते दाम पर गांजा लाकर उसे लखनऊ में बेचता था.

