ABC News: भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच में नो हैंडशेक नीति बरकरार रखी है. भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाए. भारत ने पिछले साल एशिया कप से ही चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ यह नीति रखी है जिसे विश्व कप में भी जारी रखा है. इस बात को लेकर काफी चर्चा थी कि भारतीय टीम का रुख क्या होगा.

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. कप्तान सलमान आगा ने वहीं, बताया कि उनकी टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के साथ उतरी है. वहीं, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अभिषेक शर्मा और कुलदीप यादव की वापसी हुई है. अर्शदीप सिंह और संजू सैमसन इस मैच का हिस्सा नहीं है. भारतीय टीम इस अहम मुकाबले में तीन स्पिनरों के साथ उतरी. आर प्रेमादासा स्टेडियम की पिच स्पिनरों के अनुकूल मानी जाती है और इसे देखते हुए ही भारत ने तीन स्पिनरों के साथ उतरने का फैसला लिया है. भारत के लिए इस मैच में अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव स्पिन विभाग का जिम्मा संभाल रहे हैं.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह.
पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

