ABC News: फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद इसके दूसरे पार्ट को लेकर सुर्खियों में चल रहे बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को धमकी मिली है. बॉलीवुड स्टार को व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा वॉइस नोट मिला है, जिसमें उनसे करोड़ों रुपये मांगे गए हैं. यह घटना फिल्मकार रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की वारदात के कुछ दिनों बाद हुई है, जिससे बॉलीवुड में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

मुंबई पुलिस के मुताबिक, रणवीर सिंह को एक अज्ञात नंबर से यह वॉइस मैसेज आया. इसमें साफ तौर पर एक्सटॉर्शन की मांग की गई है. धमकी देने वाले ने करोड़ों रुपये की रकम बताई, हालांकि इसका जिक्र सार्वजनिक नहीं किया गया. जैसे ही यह मैसेज मिला, रणवीर सिंह की टीम ने तुरंत मुंबई पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शिकायत दर्ज की और जांच शुरू कर दी. पुलिस अब इस वॉइस नोट को भेजने वाले का पता लगाने के लिए तकनीकी तरीकों से जांच कर रही है. यह भी देखा जा रहा है कि क्या यह धमकी रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी से जुड़ी है या कोई अलग मामला है. दोनों घटनाओं के बीच संभावित कनेक्शन की पड़ताल की जा रही है. रणवीर सिंह को धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद पुलिस को जानकारी दी गई. मुंबई पुलिस वॉइस नोट भेजने वाले की तलाश में जुट गई है. इस बीच अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं. उनके घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है. गौरतलब हो कि बीते 31 जनवरी को देर रात लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी के मुंबई में जुहू स्थित घर के बाहर फायरिंग हुई थी. उनके घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग को अंजाम दिया गया. उस दौरान रोहित घर पर ही मौजूद थे. हालांकि, गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ. मुंबई पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है.

