ABC News: लंबे इंतजार के बाद बुधवार को कानपुर मेट्रो का साउथ सिटी में प्रवेश आखिरकार हो ही गया. बुधवार को कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो का टेस्ट रन किया गया, तो साउथ सिटी के लोगों में भी उत्साह देखने को मिला. मेट्रो के इस टेस्ट रन पर यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी सुशील कुमार खुद मौजूद रहे.

मेट्रो अधिकारियों को लेकर टेस्ट रन के दौरान मेट्रो का संचालन ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन मोड पर धीमी गति से किया गया. इस दौरान मेट्रो के रूट के पास जो घर पड़े, वहां पर रहने वाले लोगों में इसको लेकर कौतुहल भी देखा गया.आपको बता दें कि साउथ सिटी से मेट्रो के चलने के बाद 10 लाख से ज्यादा आबादी को इसका फायदा मिलेगा. साउथ सिटी से शहर आने के दौरान धूल, धुआं और जाम से भी लोगों को निजात मिलेगी. बताया कि मेट्रो के टेस्ट रन के दौरान एमडी सुशील कुमार ने मेट्रो के अंदर विभिन्न तकनीकी और संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली.
पायलट कोच में ट्रेन के संचालन और तकनीकी प्रणालियों पर अधिकारियों से चर्चा की. जैसे ही मेट्रो पहले स्टेशन झकरकट्टी पहुंची, एमडी ने ट्रेन को रुकवाकर स्टेशन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया और उपलब्ध सुविधाओं की जांच की.इसके बाद किदवई नगर स्टेशन सहित मार्ग के सभी सात स्टेशनों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान लगातार फीड बैक भी लिया जाता रहा.

