ABC News: सचेंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार को उस समय चीख-पुकार मच गई. जब एक कूड़े के ढेर में अचानक जोरदार धमाका हो गया. इस ब्लास्ट की चपेट में आकर यहां पर खेल रहे चार बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए. लोगों ने आनन फानन बच्चों को गंभीर हालत में उर्सला अस्पताल पहुंचाया.
बताया जा रहा है कि घायल बच्चे बस्ती के पास लगे कूड़े के ढेर के पास खेल रहे थे. तभी अचानक किसी अज्ञात वस्तु में विस्फोट हो गया. धमाके की आवाज सुनते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर दौड़े, जहां चारों बच्चे झुलसी हुई अवस्था में जमीन पर पड़े मिले. बच्चों के शरीर पर छर्रे जैसे निशान और जलने के गहरे जख्म बताए जा रहे हैं. आनन फानन में सभी को उर्सला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जा रहा है. डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि चारोें बच्चे शौच के लिए गए थे, वापस लौटते समय इन्हें सड़क पर एक पॉलीथिन मेें कुछ भरा हुआ मिला. चारों बच्चे पॉलीथिन लेकर घर आ गए, यहां पर खेलते समय पॉलीथिन आग के संपर्क में आयी, जिससे धमाका हो गया और चारों बच्चे झुलस गए. चारों बच्चों का उर्सला अस्पताल में इलाज जारी है, धमाके की जांच की जा रही है.

