ABC News: अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ केडीए द्वारा छेड़े गए अभियान का सिलसिला लगातार जारी है. गुरूवार को 12 बीघा जमीन पर डेवलप की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ एक बार फिर केडीए का बुलडोजर गरजा.

ओएसडी डॉ. रवि प्रताप सिंह की अगुवाई में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ चल रहे बुलडोजर एक्शन में गुरूवार को कटरी ख्योरा में साढ़े पांच बीघा में अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया. इसके अलावा हिंदूपुर गांव में चार बीघा जमीन पर विकसित की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया गया. यही पर साढ़े नौ बीघा जमीन पर की गई अवैध प्लॉटिंग में , नाला, बाउण्ड्रीवाल, बिजली के खम्भे, पिलर, इन्ट्रीगेट, सीवर लाइन आदि भी ध्वस्त कर दी गई. आपको बता दें कि केडीए के इस एक्शन से अवैध प्लॉटिंग करने वाले बिल्डरों में हड़कंप मचा हुआ है, इसके अलावा प्रतापपुर हरी में ढाई बीघ्ज्ञा जमीन पर किए जा रहे निर्माण को सील कर दिया गया. केडीए अधिकारियों ने बताया कि साढ़े चार बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को चिंह्ति किया गया है, जल्द ही उसे भी ध्वस्त किया जाएगा.

