ABC News: कर्नलगंज पुलिस ने अवैध तमंचा फैक्ट्री का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को इनके पास से सात बने हुए और तीन अधबने तमंचे बरामद हुए हैं. बताया जा रहा है कि अभियुक्त एक बंद पड़ी फैक्ट्री मेें अवैध तमंचा फैक्ट्री का संचालन कर रहे थे.
डीसीपी क्राइम ने बताया कि गिरोह कानपुर समेत कई जिलों में इन अवैध तमंचों को बेच रहा था. 315 बोर के इन तमंचों की गुणवत्ता को भी काफी बेहतर बताया गया है. उन्होंने बताया कि चुन्नीगंज के पास दो युवकों के असलहे बेचने की सूचना मिली थी.
जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया. उनकी पहचान बकरमंडी निवासी चांद बाबू और आकिब के रूप में हुई. दोनों से पूछताछ में उन्नाव के देशराज का नाम सामने आया. देशराज के यहां तमंचा फैक्टरी चल रही थी,, उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

