ABC News: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा का आज यानी 16 जनवरी को जन्मदिन है. इस खुशी में उनकी पत्नी कियारा आडवाणी ने खूबसूरत पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस पोस्ट में सिद्धार्थ का केक काफी सुर्खियां बटोर रहा, क्योंकि उसमें बर्थडे बॉय सिद्धार्थ का नहीं बल्कि उनकी बेटी का नाम लिखा हुआ है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए अपना 41वां जन्मदिन काफी खास था, क्योंकि पिछले साल 2025 में वे पिता बने. इस खुशी के मौक पर सिद्धार्थ ने केक काटा. लेकिन उस केक पर सिद्धार्थ का नाम नहीं लिखा था. केक पर ‘सरायाह के पापा’ लिखा हुआ था. साथ ही नीचे वाली स्लाइस पर ‘Daddy Cool’ भी लिखा हुआ था.कियारा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपना एक खास वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में कियारा अपने पति के लिए बर्थडे सॉन्ग ‘बार बार दिन ये आए’ वाला गाना गा रही हैं. इस वीडियो में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं. कियारा आडवाणी अपने पति सिद्धार्थ का बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं. कैप्शन में लिखती हैं कि “यह सरायाह के फेवरेट इंसान हैं. अंदर और बाहर दोनों से बहुत खूबसूरत भी हैं. आज भी तुम पर क्रश होता है और हमारी छोटी सी बच्ची को भी. हैप्पी बर्थडे हस्बैंड.” कियारा आडवाणी के अलावा बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने सिद्धार्थ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. करीना ने सिद्धार्थ की फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की और लिखा, ‘हैप्पी बर्थ डे सिद्धार्थ, तुम्हें बहुत सारा प्यार.’ वहीं तमन्ना भाटिया ने सिद्धार्थ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए, उनके लिए हेल्दी लाइफ की दुआ की है. एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने सिद्धार्थ के साथ एक थ्रोबैक फोटो शेयर की और उन्हें बर्थ डे विश किया.

