ABC News: चकेरी थानाक्षेत्र के रामादेवी फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि दोपहर में कोयलानगर फ्लाईओवर पर जा रहे तेज रफ्तार वाहन ने आगे जा रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे. हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची चकेरी पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल भिजवाया. जहां पर डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर युवकों की पहचान कर उनके परिजनोें को सूचना दी तो वहां भी कोहराम मच गया. मृतकों की पहचान बिधनू के गढ़ेवा मझावन निवासी रघुराज सिंह और उनके भतीजे हिम्मत सिंह के रूप में हुई. दोनों बाइक से अपने दिवंगत पिता हीरालाल का मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए निकले थे. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
