ABC News: सोशल मीडिया पर अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से सुर्खियां बटोरने वालीं खुशी मुखर्जी के एक बयान ने हर तरफ हलचल मचा दी है. दरअसल खुशी मुखर्जी ने दावा किया है कि भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव कभी उन्हें मैसेज किया करते थे. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि कई क्रिकेटर्स उनके संपर्क में रहने की कोशिश कर चुके हैं. इस बयान के सामने आते ही फैंस के बीच बहस तेज हो गई है.
खुशी हाल ही में एमटीवी स्पिलिट्सविला में दिखी थीं. उन्होंने कहा है कि सूर्यकुमार उन्हें काफी मैसेज करते थे. उन्होंने कहा कि दोनों की बातें ज्यादा चलीं नहीं. हालांकि, खुशी मुखर्जी ने साफ किया कि उन्हें स्टार क्रिकेटर की ओर से संदेश जरूर मिले थे, लेकिन उनके बीच कभी भी किसी तरह का रोमांटिक रिश्ता नहीं रहा. उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी भी क्रिकेटर से जुड़ना नहीं चाहतीं और न ही खेल जगत में किसी के साथ रिश्ते को लेकर उनकी कोई दिलचस्पी है. सूर्यकुमार इस समय शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी का नाम देविशा है. दोनों ने लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी की थी. खुशी से हाल ही में एक इवेंट में सवाल किया गया था कि क्या वो किसी क्रिकेटर को डेट करना चाहती हैं तो उन्होंने सीधा सा जवाब न में दिया. उन्होंने कहा, “मैं किसी क्रिकेटर को डेट नहीं करना चाहती. मेरे पीछे काफी क्रिकेटर पड़े हैं. सूर्यकुमार मुझे काफी मैसेज करते थे. अब हम ज्यादा बात नहीं करते. मैं उनसे अपना नाम जोड़ना भी नहीं चाहती. मुझे मेरे से जुड़े किसी लिंकअप की खबरें पसंद नहीं हैं.”

मंदिर पहुंचे सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ तिरुपति के श्री वेंकेटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन किए हैं. सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत अगले साल टी20 वर्ल्ड कप-2026 खेलेगा और अपना खिताब बचाने की कोशिश करेगा. सूर्यकुमार की फॉर्म भी इस समय चर्चा का विषय है. उनके बल्ले से लंबे समय से रन नहीं निकले हैं. मंदिर जाकर निश्चित तौर पर सूर्यकुमार ने अपनी फॉर्म और टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने की दुआ मांगी होगी.

