ABC News: दुनियाभर के करोड़ों Gmail यूजर्स के लिए गूगल नया फीचर रोल आउट कर रहा है. यूजर्स अब अपने @gmail.com वाले अड्रेस को बदल पाएंगे. गूगल इस फीचर पर लंबे समय से काम कर रहा है ताकि यूजर्स को ई-मेल अड्रेस बदलने में दिक्कत न हो. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर, किसी को मौजूदा ई-मेल अड्रेस की जगह पर्सनलाइज्ड ई-मेल अड्रेस चाहिए तो वह इसे बदल सकता हैं. हालांकि, इसके लिए गूगल ने कुछ शर्तें रखी हैं.

9to5google की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कोई यूजर थर्ड पार्टी वाले ई-मेल अड्रेस के साथ गूगल अकाउंट बनाता है तो वो अपना जीमेल अड्रेस बदल पाएंगे. हालांकि, जिन यूजर्स के पास @gmail.com वाला ई-मेल अड्रेस है वो अपना अड्रेस चेंज नहीं कर पाएंगे. यानी अगर आपके ई-मेल अड्रेस के आखिर में @gmail.com है तो उसे नहीं बदला जा सकता है. गूगल के सपोर्ट पेज पर फिलहाल ई-मेल अड्रेस बदलने का ऑप्शन नहीं है. हालांकि, गूगल इस फीचर को धीरे-धीरे रोल आउट कर रहा है. गूगल के ई-मेल अड्रेस बदलने वाला पोस्ट टेलीग्राम पर एक गूगल पिक्सल हब ग्रुप पेज ने पहली बार स्पॉट किया है. गूगल ने बताया कि गूगल अकाउंट के साथ लिंक ई-मेल अड्रेस यानी जिसके जरिए आप गूगल अकाउंट में लॉग-इन करते हैं उसे बदला जा सकता है. आप अपने @gmail.com वाले ई-मेल अड्रेस को @gmail.com वाले ई-मेल से बदल सकते हैं. यानी ई-मेल अड्रेस का यूजरनेम बदला जा सकता है.
ई-मेल अड्रेस बदलने के नियम और शर्तें
गूगल ने बताया कि ई-मेल अड्रेस बदलने के बाद आपको नए और पुराने दोनों पर ई-मेल रिसीव होंगे.
ई-मेल अड्रेस बदलने से गूगल अकाउंट पर सेव डेटा जैसे कि फोटो, वीडियो, ई-मेल इसकी वजह से प्रभावित नहीं होंगे.
यूजर अपने पुराने ई-मेल अड्रेस को 12 महीने में केवल एक बार ही बदल पाएंगे.
एक अकाउंट के ई-मेल अड्रेस को अधिकतम 4 बार बदला जा सकता है.
@gmail.com से खत्म होने वाले अड्रेस को अधिकतम 3 बार बदला जा सकेगा.
कई बार यूजर को उसका पुराना ई-मेल अड्रेस दिखाई देगा और इसे कोई और यूज नहीं कर पाएगा. यानी अगर आपने किसी ई-मेल अड्रेस का यूजरनेम बदल भी दिया है तो इसे केवल आप ही यूज कर पाएंगे.

