ABC News: नौबस्ता थानाक्षेत्र में पिछले दिनों 20 दिन के अंदर दो चेन लूट की वारदात करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके पास से लूटी गई एक सोने की चेन और नकदी भी बरामद हुई थी. दोनों ही चेन लूट की घटनाएं एक जैसी होने के चलते पुलिस लंबे समय से इनके वर्कआउट का प्रयास कर रही थी.
पुलिस के मुताबिक, दोनों ही घटना में अभियुक्तों ने बुजुर्गों से पहले पता पूछा और जैसे ही उनका ध्यान भटका. अभियुक्तों ने उनकी चेन लूट ली और फरार हो गए. डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पुलिस ने अचलगंज, उन्नाव के बेथर गांव निवासी राहुल सिंह और रोहित को गिरफ्तार किया है. जबकि इनका एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया.
दोनेां ने बीती 17 नवंबर को घर के बाहर से महिला और सात दिसंबर को कार की धुलाई कर रहे शख्स से चेन लूट की थी. दोनों ही घटना में पता पूछने के बहाने लूट की गई थी. डीसीपी ने बताया कि इसमें से पकड़ा गया राहुल सिंह काफी शातिर है और उस पर लूट, रेप और गैंगस्टर समेत कई मुकदमें दर्ज हैं.

