ABC News: साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) पिछले काफी समय से चर्चा में है. हालांकि, अब इससे एक-एक करके पर्दा उठने लगा है. कुछ समय पहले ‘टॉक्सिक’ से यश का फर्स्ट लुक जारी किया गया था, वहीं अब फिल्म की लीड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के पहले लुक से पर्दा उठाया गया है. पोस्टर काफी रहस्यमयी और इमोशनल नजर आ रहा है, साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है.
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ का पहला लुक रविवार 21 दिसंबर 2025 को जारी किया गया है, जिसे खुद फिल्म के लीड एक्टर यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. पोस्टर में पहली नजर में कियारा आडवाणी एक स्टेज पर ग्लैमर अंदाज में नजर आती हैं, लेकिन बाद में पोस्टर में कई ऐसी चीजें भी देखने को मिलती है, जो यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है. ‘टॉक्सिक’ के फर्स्ट लुक में कियारा ब्लैक ऑफ-शोल्डर, थाई-हाई क्लिट गाउन में नंगे पांव डांस फ्लोर पर स्पॉटलाइट के बीच खड़ी हैं और कैमरे से दूर, गहरी सोच में डूबी हुई नजरों से देख रही हैं. उनकी आंखों से आंसू बहते हुए नजर आ रहे हैं. पोस्टर में कियारा का लुक काफी रहस्यमयी और इमोशनल लग रहा है. बता दें कि, फिल्म में एक्ट्रेस नादिया की भूमिका निभाती नजर आएंगी. जैसे ही एक्ट्रेस का पोस्टर जारी हुआ वैसे ही यह वायरल हो गया. लोगों को कियारा का ये लुक काफी पसंद आ रहा है और वह कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस की तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं. ‘टॉक्सिक’ का पहला लुक शेयर करते हुए यश ने कैप्शन में लिखा, ‘कियारा आडवाणी को ए टॉक्सिक फेयरीटेल फॉर ग्रॉन अप्स में नादिया के रूप में पेश कर रहा हूं.’ साथ ही पोस्ट में फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई है. केजीएफ स्टार यश की ये एंटीसिपेटेड फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन इसके पहले यूजर्स इसके ट्रेलर को लेकर एक्साइटेड हैं और कमेंट सेक्शन में हर कोई यही सवाल कर रहा है कि, ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर कब रिलीज होगा?

