ABC News: अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए शनिवार को भारतीय टीम घोषित कर दी गई. भारत इस वैश्विक टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव की अगुआई में खेलने उतरेगा. टी20 विश्व कप शुरू होने में अब 50 दिन से भी कम का समय शेष रह गया है और भारत इसमें खिताब का बचाव करने उतरेगा.
The same squad will play the @IDFCFIRSTBank 5-match T20I series against New Zealand in January.#TeamIndia | #INDvNZ https://t.co/o94Vdqo8j5
— BCCI (@BCCI) December 20, 2025
अजीत अगरकर की अगुआई वाली सीनियर राष्ट्रीय पुरुष चयन समिति ने इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए शनिवार को 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्यालय में चयन समिति की बैठक में टीम का चयन किया गया. वर्ल्ड कप का आयोजन 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में किया जाएगा. वहीं फाइनल मुकाबला 8 मार्च से खेला जाएगा.

गिल का नाम शामिल नहीं, ईशान की वापसी
भारत ने टी20 विश्व कप के लिए जो टीम चुनी है उसमें शुभमन गिल का नाम शामिल नहीं है. गिल अभी तक टीम के उपकप्तान थे, लेकिन अब ये जिम्मेदारी एक बार फिर अक्षर पटेल को सौंपी गई है. गिल टी20 में अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे थे. वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और रिंकू सिंह की टीम में वापसी हुई है. रिंकू एशिया कप का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मौका नहीं मिला था. अक्षर इससे पहले भी टी20 में उपकप्तान की भूमिका निभा चुके हैं. दिलचस्प बात यह है कि ईशान किशन की टीम में वापसी हो गई है. ईशान किशन ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में 101 रन की पारी खेली थी. पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका बल्ला जमकर चला था. हालांकि, ईशान के शामिल होने से जितेश शर्मा टीम में जगह नहीं बना पाए हैं और उन्हें बाहर होना पड़ा है.

वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, इशान किशन

