ABC News: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खूबसूरती और टैलेंट से लोगों का दिल जीतने वाली अवनीत कौर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, हाल ही में उन्होंने व्हाइट गोल्डन वर्क में कुछ स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं. अवनीत कौर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती और स्टाइल से हमेशा फैंस को दीवाना बनाती हैं. इस बार भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीरें शेयर कीं हैं, जिन्हें देखकर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

अवनीत ने अपने इंस्टाग्राम पर व्हाइट और गोल्डन वर्क वाली शानदार ड्रेस में फोटोज पोस्ट की हैं, जिसमें लाइट, ट्रांसपेरेंट और लॉन्ग टेल वाली इस ड्रेस में वो किसी परी से कम नहीं लग रहीं. ऊपर की तरफ की लाइट गोल्डन वर्क इस आउटफिट में रॉयल टच एड कर रही है. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अवनीत ने कैप्शन में लिखा- ‘दिव्य राजकुमारी जैसा एहसास.’

बता दें, इस लुक को स्टाइलिस्ट के कमुंधे, फैशन ब्रांड जॉलीपोली कॉउचर और फोटोग्राफर बियॉन्ड ने ये फोटोज तैयार की हैं. फैंस कमेंट सेक्शन में लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं. कोई उन्हें- ‘अप्सरा’ कह रहा है, तो कोई ‘फेरी क्वीन.’ अवनीत कौर सिर्फ ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में नहीं हैं, बल्कि अपनी फिल्मों को लेकर भी खूब चर्चा बटोरती रहती हैं.

हाल ही में उनकी शांतनु महेश्वरी के साथ उनकी फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ रिलीज हुई थी. जिसे दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पोन्स मिला. यही फिल्म ‘लव इन वियतनाम’ हाल ही में 8 दिसंबर को कोरिया में रिलीज हुई और 11 दिसंबर 2025 से इसका प्रदर्शन जारी है. यह भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का बड़ा पल है, क्योंकि यह पहली हिंदी फिल्म है, जो भारत-वियतनाम सहयोग में बनी है और अब कोरिया तक पहुंच गई है.

अवनीत कौर का कहना है, कि कोरियाई दर्शक कहानियों और भावनाओं को बहुत खूबसूरती से समझते हैं. इसी के साथ उन्हें कई जगह कहते सुना गया है, कि वह जल्द ही कोरिया जाकर दर्शकों का शुक्रिया अदा करना चाहती हैं. फिल्म की कहानी तुर्की लेखक सबाहत्तिन अली के फेमस उपन्यास ‘Madonna in a Fur Coat’ से इंस्पायर्ड है, जो अपने डीप लव और इमोशन्स के लिए जाना जाता है. बहरहाल, अवनीत कौर का यह परी जैसा अंदाज और इंटरनेशनल फिल्मी सफर दोनों ही इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं.

