ABC News: अनवरगंज पुलिस ने बीएसएनएल की लाइन खोदकर कॉपर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इसका खुलासा करते हुए डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य रात में सड़कों की इस तरह से खुदाई करते थे कि आम लोगों को लगता था कि कोई विभाग यहां पर खुदाई का काम करा रहा है.
पकड़े गए अभियुक्त अररिया बिहार निवासी मो. वारिस, मो. आदिल, नाजिम, विजय और छोटा लखनपुर कल्याणपुर निवासी अजय कटियार हैं. इनके पास से पुलिस को करीब चार क्विंटल कॉपर वाला तार जिसकी कीमत 15 लाख रूपए है. वह बरामद हुआ है. इसके अलावा एक ट्रैक्टर और लोडर भी बरामद किया गया है. इसी तरह के एक मामले में फजलगंज थाने में मुकदमा लिखा गया था.
डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि गैंग के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है क्योंकि इसमें कुछ ठेकेदारों के भी शामिल होने का संदेह है, इसके अलावा चोरी के तार खरीदने वाले कबाड़ियों को भी ट्रेस किया जा रहा है.

