ABC News: बिग बॉस 19 का खिताब जीतने के बाद कानपुर के सूटरगंज में रहने वाले एक्टर गौरव खन्ना के घर में खुशी और उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है. सूटरगंज स्थित आवास में वर्तमान में गौरव के पिता विनोद खन्ना और मां शशि खन्ना रहते हैं. बिग बॉस जैसे शो का विजेता बनने के बाद गौरव के पैरेंट्स काफी ज्यादा उत्साहित हैं.
#कानपुर
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) December 8, 2025
गौरव खन्ना के घर में दिखा उत्साह
सूटरगंज में रहते हैं GK के माता-पिता
माता-पिता के पास लगातार आ रहे फोन कॉल
बिग बॉस 19 जीतने के बाद हुई GK से बात
जल्द कानपुर आएंगे बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना@iamgauravkhanna#Kanpur #GauravKhanna #BB19Winner #abcnewsmedia pic.twitter.com/AVcykTjDgV
जब से गौरव ने यह खिताब जीता है. तब से उनके पास फोन कॉल्स की भरमार लगी और आस पड़ोस के लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं. एबीसी न्यूज से खास बातचीत में गौरव के पैरेंट्स ने कहा कि साढ़े तीन महीने तक चले शो में जब गौरव जीता, तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू निकल आए. गौरव जब बिग बॉस में जा रहे थे, तब उनकी बात हुई थी, इसके बाद आज सुबह पैरेंट्स की गौरव से बातचीत हुई. अब उनके पैरेंट्स और मोहल्ले के लोग गौरव के कानपुर आने पर ग्रैंड वेलकम की तैयारी कर रहे हैं.,उनका कहना है कि अभी 20 दिन से ज्यादा का समय लग सकता है, उन्होंने कहा कि गौरव हमेशा अनुशासन में रहना पसंद करता है और बिग बॉस हाउस में उसने उसी अनुशासन को दिखाया., इसी की वजह से बॉलीवुड सुपरस्टार और शो के होस्ट सलमान खान ने भी उसकी तारीफ की. मां ने कहा कि जब गौरव के साथ शो के कंटेस्टेंट नेगेटिव बिहेवियर करते थे, तो उन्हें रोना आ जाता था लेकिन गौरव ने अनुशासन का परिचय देते हुए किसी के खिलाफ कुछ नहीं बोला, यही उसकी जीत का आधार बना.

