ABC News: कानपुर में भीतरगांव क्षेत्र के उमरी गांव में देर रात ट्यूवबेल में अलाव तापने के बाद सो रहे किसान पर छप्पर गिर गया, जिससे उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई. जब तक मौके पर ग्रामीण, पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी आती, तब तक सबकुछ जलकर खाक हो गया था. मौके पर जिंदा जले किसान की सिर्फ हड्डियां ही मिलीं.
बताया जा रहा है कि उमरी निवासी अशोक सचान का ट्यूबवेल गांव के बाहर पतारी रोड में है. यहां पर छप्पर की झोपङी बनाकर गांव के ही रज्जन विश्वकर्मा रहता थे. तीन दिन पहले रज्जन को फाॅलिश का अटैक होने से वह चलने फिरने में असमर्थ हो गए थे. बुधवार रात रज्जन ट्यूबबेल के बाहर अपनी झोपड़ी में अलाव जलाकर चारपाई में सो गया.
इसी बीच आग की लपटों ने झोपड़ी और रजाई को चपेट में ले लिया. जलती झोपड़ी चारपाई के ऊपर गिर गई इससे असमर्थ रज्जन उठ नहीं पाया और जिंदा जल गया. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और ट्यूबबेल मालिक अशोक सचान ने आग की लपटों के बीच सुलगता शव पड़ा देखा. जिसके बाद, घटना की जानकारी साढ़ पुलिस को दी. बताया जा रहा है कि मृतक शराब का लती था.

