ABC News: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होनी थी, जो पोस्टपोन हो गई. अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी 7 दिसंबर को होने जा रही है. रविवार को पलाश शादी पोस्टपोन होने के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आए थे, वह एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया कि स्मृति और पलाश अब 7 दिसंबर को शादी करेंगे. चर्चा है कि इस शादी में कपल के करीबी और परिवार वाले ही शामिल होंगे. अब शादी की खबरों पर खुद स्मृति के भाई का बयान आया है.
Happy for both the couple that they are going to be married 😊😊
— Anupam Vijeta (@anupam_vijeta) December 2, 2025
And people from social media including celebrities, so called journalists who criticised the Palash Muchhal without knowing the truth will be shamed …. #marriage #cricket #song pic.twitter.com/Jh21Bh8LHC
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 7 दिसंबर को होगी, ये खबर वायरल होते ही फैंस भी दोनों को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पलाश और स्मृति की शादी 7 दिसंबर को होगी, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे.”
Smriti Mandhana and Palash's wedding date is fixed.
— Spidey 🕸️ (@Prithviraj23239) December 2, 2025
Jinhone chitting ke rumours banaye the… unke liye shaadi ka ladoo 🤣🎉” #SmritiMandhana pic.twitter.com/wJsdVsFi51
एक अन्य यूजर ने बधाई देते हुए लिखा, “दोनों के लिए खुश हूं कि उनकी शादी होने जा रही है. स्मृति और पलाश की 7 दिसंबर को होने वाली शादी की खबर पर स्मृति के भाई श्रवण मंधाना का रिएक्शन आया है. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कहा, “मुझे इन अफवाहों के बारे में नहीं पता है. मुझे ये पता है कि शादी अभी तक पोस्टपोन ही है.”
All rumours are proved wrong or comes to end about Palash & Smriti..
— Hind Mindset (@hind_mindset) December 2, 2025
And there were even big people like #RJMahvash also involved in milking the situation without confirming.
Their marriage has been fixed to 7 dec.
Throughout this #PalashMuchhal gone through real embarassment.. pic.twitter.com/kzUrhLzRIM
स्मृति और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर को होनी थी, दोनों काफी खुश थे. शादी से पहले दोनों के परिवारों और दोस्तों ने हल्दी से लेकर संगीत सेरेमनी में खूब एन्जॉय किया. शादी वाले दिन खबर आई कि स्मृति के पिता की तबियत बहुत ज्यादा खराब हो गई है, जिस कारण शादी टल गई है.
Smriti mandhana and palash mucchal wedding confirm #ImACeleb #heatedrivalry #FiebreDeBaileCHV #FreenBecky #GOLD #adp2025 #JungKook pic.twitter.com/SuUPsRwKX4
— tripathi ji (@socialw63080774) December 2, 2025
इसके बाद पता चला कि पलाश को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दोनों परिवारों ने सेहत को प्राथमिकता देते हुए शादी टालने के फैसला किया. हालांकि सोशल मीडिया पर पलाश के कुछ मैसेज के स्क्रीनशॉट वायरल हुए, जिनमें दावा किया गया कि पलाश स्मृति को धोखा दे रहे थे और शादी रोकने का फैसला इसी कारण से हुआ. हालांकि आधिकारिक तौर पर कहीं पर उन खबरों की पुष्टि नहीं हुई.

