ABC News: कानपुर में फजलगंज थानाक्षेत्र में स्क्रैप गोदाम में आग लगने से आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि जिस समय यहां पर आग लगी, उस समय पेड़ की डाल काटने का काम चल रहा था. इसके अलावा गोदाम के अंदर दो से तीन स्थानों पर वेल्डिंग भी हो रही थी.
इसी दौरान यहां पर अचानक आग लगी तो कर्मचारियों ने हड़कंप मच गया. गोदाम में काम करने वाले कर्मचारियों ने किसी तरह उसे बुझाने की कोशिश की. इतनी देर में आग बढ़कर केमिकल के ड्रमों तक पहुंच गई, जिससे उसकी भयावहता काफी ज्यादा हो गई. आसपास के लोगों का कहना है कि आग लगने के दौरान केमिकल के कई ड्रम भी फटे. जिससे यहां पर दहशत फैल गई. सूचना पर फायरगंज और पनकी से दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और अंदर फंसे कर्मचारियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया.
इसके बाद यहां पर आग बुझाने का काम शुरू हुआ,, करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद यहां पर लगी आग पर काबू पा लिया गया. सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया गोदाम में टायर, केमिकल और अन्य ज्वलनीशल पदार्थ होने की वजह से यह काफी तेजी से भड़की लेकिन समय रहते इस पर काबू पा लिया गया.

