ABC News: बैंकों के निष्क्रिय खातों में डंप पड़े रुपये अब उनके नॉमिनियों को मिलने शुरू हो गए हैं. पहले दिन 468 निष्क्रिय बैंक खातों से 8.10 करोड़ रूपए लोगों को वापस दिलाए गए हैं. कोशिश इस बात की हो रही है कि दिसंबर तक चलने वाले अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ दिया जाए. गौरतलब हो कि कानपुर में वर्तमान में 9,31,174 निष्क्रिय खातों में लगभग ₹400 करोड़ का अनक्लेम्ड डिपॉजिट है.
इसी अनक्लेम्ड डिपॉज़िट को लोगों को वापस दिलाने के लिए एमएसएमई विकास कार्यालय, फज़लगंज में प्रोत्साहन कैंप का आयोजन किया गया,,, इस कैंप में सीडीओ दीक्षा जैन, एसएलबीसी की डीजीएम निधि कुमार समेत अन्य अधिकारी शामिल हुए,,, यहां पर सीडीओ ने बताया कि सरकारी विभागों से लेकर विभिन्न व्यक्तियों की ऐसी धनराशि, जो उनके बैंक खातों में जमा है, इंश्योरेंस क्लेम या फिर शेयर से प्राप्त हुई धनराशि, जिसका अभी तक क्लेम ही नहीं किया गया है और वह रिजर्व बैंक के पास वापस जा चुकी है, उसको अब वापस दिलाने का अभियान शुरू किया गया है,, दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में लोगों को अनक्लेम्ड डिपॉजिट दिलाने का प्रयास है,, उन्होंने बताया कि कानपुर में करीब 400 करोड़ का अनक्लेम्ड डिपॉजिट है,,,, सहायक लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सृष्टिका तिवारी ने बताया कि नागरिक किस प्रकार अपनी अप्राप्त जमा राशि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, KYC अद्यतन कर सकते हैं और सरल दावा प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं। इसमें डिजिटल साधनों, RBI प्लेटफ़ॉर्मों एवं आवश्यक दस्तावेज़ों का चरण-दर-चरण विवरण दिया गया है.

अनक्लेम्ड डिपॉजिट को वापस कराने का बैंकवार विवरण
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया: 178 खातों में ₹5.76 करोड़
पंजाब नेशनल बैंक: 48 खातों में ₹8.35 लाख
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक: 24 खातों में ₹11.20 लाख
बैंक ऑफ बड़ौदा: 36 खातों में ₹10.15 लाख

