ABC News: हरियाणा के फरीदाबाद से जिस डॉक्टर शाहीन की कार में एके-47 मिला था, वह कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में प्रवक्ता पद पर कार्यरत रही हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को खुफिया एजेंसियां जांच के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचीं और उन्होंने विभाग के अधिकारियों से गहन पूछताछ की.

मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी और स्टाफ के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है. कई लोगों ने विश्वास ही नहीं किया कि जो महिला कभी कॉलेज की जानी-मानी प्रवक्ता रह चुकी थीं, वही अब आतंकी मामले में शामिल बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि डॉ. शाहीन शाहिद का चयन UPPSC के माध्यम से प्रवक्ता पद पर हुआ था. वह 2006 में गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज कानपुर में पदस्थापित हुई थीं. कुछ समय तक उन्होंने यहां कार्य किया, लेकिन 2009 में छह माह के लिए उनका तबादला कन्नौज मेडिकल कॉलेज में किया गया. इसके बाद कॉलेज के रिकॉर्ड के अनुसार, 2013 में डॉ. शाहीन ने कॉलेज को बिना किसी सूचना दिए ही अनुपस्थित हो गईं थी. काफी पत्राचार हुए लेकिन शाहीन ने एक बार भी नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया. कॉलेज के अन्य साथियों ने भी संपर्क करने की कोशिश की मगर कुछ पता नहीं चला. आखिरकार, 2021 में शासन ने उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया. डॉ. शाहीन का निजी जीवन भी विवादों में रहा. साल 2015 में उनका तलाक उनके पति जफर आयात से हुआ था. बताया जा रहा है कि तलाक के बाद वह लखनऊ में रह रही थी और कुछ समय तक उनका कोई अता-पता नहीं था. वहीं, एटीएस की टीम मंगलवार को मेडिकल कॉलेज आई थी. टीम ने मेडिकल कॉलेज से डॉ. शाहीन के सारे रिकार्ड्स अपने साथ ले गई है.

