ABC News: प्रयागराज में हुए महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा को शायद ही कोई भूला होगा. उन दिनों मोनालिसा के हर एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था. कजरारी आंखों ने मोनालिसा को स्टार बना दिया था. लाखों लोग मोनालिसा के दीवाने हो गए. इतना ही नहीं, उन्हें बॉलीवुड मे भी एंट्री मिल गई, लेकिन बीते कुछ दिनों से मोनालिसा अचानक ही गायब सी हो गईं. सोशल मीडिया पर भी उनका कोई वीडियो नहीं दिखा, लेकिन वह अलग अलग इवेंट्स का हिस्सा जरूर बन रही थीं और अब मोनालिसा अपने नए लुक से फैंस को इंप्रेस कर रही हैं.
मोनालिसा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. व्हाइट आउटफिट में मोनालिसा कैमरे के लिए पोज दे रही हैं. उन्होंने व्हाइट इंडो वेस्टर्न लहंगा पहना है. शॉर्ट टॉप और लहंगे के साथ श्रग पेयर किया है. मोनालिसा ने अपना लुक हल्की ज्वैलरी और बालों को कर्ली करके पूरा किया है. मोना ने इस लुक में ना केवल पैपराजी को पोज दिए बल्कि फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचवाती भी नजर आईं. वह कैमरे की ओर देखकर हार्ट यानी लव का साइन बना रही हैं और चेहरे पर लंबी स्माइल के साथ ङर एक पोज दे रही हैं.
मोनालिसा का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई फैंस ने हार्ट इमोजी भेजा है तो कुछ लोग फायर के इमोजी भेज रहे हैं. मोनालिसा के इस वीडियो पर गजब के कमेंट्स आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘अरे क्या मॉडल बन गई हैं आप?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘किस्मत प्लस कनेक्शन.’ इसी तरह के और भी कमेंट्स लगातार वीडियो पर आ रहे हैं. बता दें कि मोनालिसा का परिवार महाकुंभ में माला बेचकर अपना गुजारा कर रहा था, लेकिन वहां से ही उनकी किस्मत पलट गई. मोनालिसा का माला बेचते हुए एक वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गयी और वह रातों रात स्टार बन गई. हालांकि, मोनालिसा महाकुंभ खत्म होने के साथ ही घर लौट गई थीं, लेकिन वहां से उन्हें डायरेक्टर सनोज मिश्रा वापिस ले आए. उन्होंने मोनालिसा को फिल्म में कास्ट किया है. इतना ही नहीं, मोनालिसा की पढ़ाई लिखाई के साथ साथ एक्टिंग क्लासेस का भी वह ध्यान रख रहे हैं.

