ABC News: सोनाक्षी सिन्हा की पहली साउथ फिल्म ‘जटाधरा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म के ट्रेलर में अलौकिक शक्तियों से लेकर महादेव का चमत्कार भी दिखाई दिया. फिल्म के ट्रेलर को महेश बाबू ने लॉन्च किया है. आज साउथ स्टार महेश बाबू ने सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधारा’ का ट्रेलर लॉन्च किया है.
He stands where the forgotten evil rises.. The divine mystery unfolds with #Jatadhara in theaters from Nov 7th..#JatadharaTrailer out now!
— Sudheer Babu (@isudheerbabu) October 17, 2025
Telugu▶️:https://t.co/Yhz8linLzB
Hindi▶️:https://t.co/BWb881E5kY#JatadharaOnNov7#UmeshKrBansal #PrernaArora @zeestudios_…
यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें दिव्या खोसला, सोनाक्षी सिन्हा, सुधीर बाबू और शिल्पा शिरोडकर ने अहम भूमिका निभाई है. यह फिल्म जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत और वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल द्वारा निर्देशित है. फिल्म ‘जटाधरा’ का ट्रेलर कई साल पहले खजाने की कहानी से शुरू होता है. जिसकी रक्षा करती है धन पिशाचिनी (सोनाक्षी सिन्हा). शिल्पा शिरोडकर के घर में छिपा होता है खजाने का रहस्य, जिसे पाने की चाह में वह शमशान में तंत्र विद्या तक करने पहुंच जाती हैं. वहीं उनका बेटा सुधीर बाबू एक घोस्ट हंटर है, क्योंकि उसे लगता है कि भूत-प्रेत जैसी कोई चीज नहीं होती है. यह फिल्म 7 नवंबर 2025 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें दिव्या खोसला, सोनाक्षी सिन्हा, सुधीर बाबू और शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णा, रवि प्रकाश, नवीन नेनी और रोहित पाठक जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्माणा जी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा ने मिलकर किया है.इस फिल्म का निर्देशन वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल ने मिलकर किया है.

