ABC News: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के फैंस के लिए खुशखबरी है. एक ओर जहां वह ‘कृष 4’ में डायरेक्शन की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं जल्द ही ओटीटी पर भी डेब्यू करने वाले हैं. हालांकि, उनकी यह पारी एक्टर के तौर पर नहीं होगी. ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘प्राइम वीडियो’ ने शुक्रवार को एक नई ओरिजिनल ड्रामा सीरीज ‘स्टॉर्म’ की घोषणा की है. इस प्रोजेक्ट के साथ ऋतिक रोशन और उनकी कंपनी HRX फिल्म्स (फिल्मक्राफ्ट प्रोडक्शंस का हिस्सा) ने हाथ मिलाया है.
My 25th year in the Indian Entertainment Industry has given me yet another debut, this time as a producer with our production house @HRXFilms headed by @RoshanEshaan. Today, as we make this special announcement of HRX Films taking its first steps into the world of storytelling, I… https://t.co/VnDjrdGHrx
— Hrithik Roshan (@iHrithik) October 10, 2025
हालांकि, सीरीज का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसे तत्काल ‘स्टॉर्म’ नाम दिया गया है. इस सीरीज को अजीतपाल सिंह ने बनाया और डायरेक्ट किया है. जबकि कहानी अजीतपाल सिंह सिंह ने फ्रांस्वा लुनेल और स्वाति दास के साथ मिलकर लिखी है. ऋतिक रोशन और ईशान रोशन इस सीरीज को प्रोड्यूस कर रहे हैं. ‘स्टॉर्म’ में शानदार कलाकारों की टीम नजर जाने वाली है. इसमें पार्वती थिरुवोथु, आलया एफ, सृष्टि श्रीवास्तव, रमा शर्मा और सबा आजाद मुख्य भूमिकाओं में होंगे. सीरीज के प्रोडक्शन का काम जल्द ही शुरू होने वाला है. इसे एक रोमांचक थ्रिलर ड्रामा बताया जा रहा है, जिसकी कहानी मुंबई के बैकड्रॉप पर आधारित है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बतौर प्रोड्यूसर, अपनी ओटीटी पारी के लिए ऋतिक रोशन ने कहा, ‘स्टॉर्म, ने मुझे ओटीटी की दुनिया में बतौर प्रोड्यूसर अपनी शुरुआत करने का एक शानदार मौका दिया. जिस चीज ने मुझे इस सीरीज की तरफ खींचा, वह है अजीतपाल द्वारा बनाई गई दिलचस्प और सच्चाई से भरी दुनिया है. कहानी गहरी, दमदार और यादगार किरदारों से भरी हुई है. मैं इसको लेकर बहुत एक्साइटेड हूं.’

