ABC News: कानपुर स्थित नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट को अब नेक्सट लेवल रिसर्च इंस्टीट्यूट के रूप में डेवलप किया जाएगा. इसके साथ ही यहां पर आईआईटी कानपुर की मदद से बीटेक और एमटेक के रेग्लुयर कोर्स भी शुरू किये जाएंगे. इस बात का ऐलान एनएसआई के स्थापना दिवस पर कानपुर आए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने किया है.

उन्होंने बताया कि शुगर इंडस्ट्री से जुड़े हुए बीटेक और एमटेक के कोर्स कराने का यहां पर निर्णय लिया गया है. इसके अलावा यहां पर लैब, क्लास रूम समेत पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा किया जाएगा, इसके लिए केंद्र सरकार फंड भी अलॉट करेगी. केंद्रीय मंत्री ने इसके लिए शुगर इंडस्ट्री से भी सहभागी बनने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यहां पर जो इंजीनियर तैयार होंगे, अंतत: वह शुगर इंडस्ट्री के लिए लाभदायी होंगे. इस दौरान उन्होंने यहां पर 60 करोड़ की लागत से बनने वाले हॉस्टल और मेस का भी शिलान्यास किया.

राहुल गांधी का बिहार चुनाव में अस्तित्व नहीं
बिहार चुनाव और राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर जब सवाल पूछे गए तो केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि बिहार में उनका अस्तित्व ही नहीं है. उनको खुद लालू और तेजस्वी यादव के पीछे जाकर लड़ना है. जो भी सीट गठबंधन में कांग्रेस को मिलेंगी. उन्हें राहुल गांधी खुद जिताने की स्थिति में नहीं हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर भारत में लोकतंत्र न होता तो राहुल गांधी इस तरह बोल नहीं पाते क्योंकि इमरजेंसी में सरकार के खिलाफ कुछ भी बोलने पर जेल हो जाती. सीजेआई पर जूता फेंके जाने की घटना की निंदा करते हुए कहा कि वह बहुत ज्ञानी हैं. अगर किसी को विरोध करना था तो कुछ कहा जा सकता था लेकिन जो कृत्य किया गया है. उसकी कड़ाई से वह निंदा करते हैं. वहीं, बंगाल में बीजेपी सांसद पर हुए हमले कोे लेकर कहा कि इस पर कांग्रेस को लोकतंत्र नहीं दिखता. पूरे मामले में कांग्रेस नेताओे ने कुछ नहीं बोला क्योंकि उन्हें डर लगता है कि ममता बनर्जी नाराज हो जाएंगी.

