ABC News: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म जॉली एलएलबी3 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इसी बीच वह एक कार्यक्रम में शामिल हुए और साइबर क्राइम को लेकर बात की है. अक्षय कुमार बहुत ही कम अपनी फैमिली को लेकर बात करते हैं लेकिन इस कार्यक्रम में उन्होंने अपनी बेटी नितारा के साथ हुई एक गंदी हरकत का खुलासा किया है. इसके साथ ही उन्होंने मांग की बच्चों को साइबर क्राइम से जागरूक किया जाना चाहिए. एक्टर की बात सुनकर लोग हैरान रह गए. आइए जानते हैं कि अक्षय कुमार की बेटी नितारा के साथ क्या घटना हुई थी.

अक्षय कुमार ने इवेंट के दौरान बताया है कि इस तरह से उनकी बेटी के साथ ऑनलाइन गलत हरकत की गई. अक्षय कुमार ने बताया, ‘एक छोटी सी घटना आपको बताना चाहता हूं जो कुछ महीने पहले मेरे घर पर हुई थी. मेरी बेटी वीडियो गेम खेल रही थी. कुछ वीडियो गेम्स आप अजनबियों के साथ खेल सकते हैं. जब खेल होता है तो सामने से ओ ग्रेट, फंटास्टिक जैसे मैसेज आते हैं. मेरी बेटी के साथ गेम खेल रहे शख्स ने पुछा आप कहां से हो. बेटी ने बताया है कि मुंबई से हूं. इसके बाद थैंक्यू जैसे शिष्ट मैसेज आने लगे तो लगा कि सामने कोई सम्मानीय शख्स खेल रहा है. फिर मैसेज आया है कि आप मेल हैं या फीमेल. मेरी बेटी ने रिप्लाई किया कि फीमेल. फिर सब नॉर्मल चलता रहा. फिर सामने से मैजेस आया कि तुम मुझे अपनी एक न्यूड फोटो भेज सकती हो? मेरी बेटी ने तुरंत सब बंद किया और अपनी मां को बताया. मेरी पत्नी ने सीधे मुझे बताया.’ अक्षय कुमार ने आगे कहा, ‘ऐसे ही चीजें शुरू होती हैं. ये भी एक साइबर क्राइम का हिस्सा है, जहां बच्चे भटक जाते हैं. फिर उनसे पैसा मांगा जाता है. उसके बाद और सारी चीजें होती हैं, कई मामले सामने आते हैं जिनमें आत्महत्या तक हो जाती है. यहां सीएम बैठै हैं, मैं रिक्वेस्ट करना चाहूंगा कि स्कूल के अंदर हिस्ट्री, जॉग्रफी और मैथ्स सीखते हैं. 7वीं, 8वीं, 9वीं और 10वीं कक्षा में एक पीरियड साइबर पर हो क्योंकि स्ट्रीम क्राइम से बड़ा ये क्राइम होता जा रहा है. बहुत जरूरी है कि हमारे बच्चे ये सीखें.’

