ABC News: गैंगस्टर मामले में पूर्व विधायक समेत अन्य आरोपियों पर कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं. इसको लेकर डीजीसी दिलीप अवस्थी ने बताया कि गैंगस्टर कोर्ट में आज पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के अलावा रिजवान सोलंकी, इसराइल आटे वाला, मुर्सलीन खां भोलू, एजाजुद्दीन, शौकत आदि पर कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं. उन्होंने बताया कि महाराजगंज जेल से कड़ी सुरक्षा में इरफान सोलंकी को कानपुर कोर्ट लाया गया. मामले मेें अब तीस सितंबर को कोर्ट में अभियोजन पहली गवाही कराएगा. उन्होंने बताया कि इस मामले में पूरी कोशिश है कि तीन से छह माह में सारी गवाही आदि कराकर कोर्ट से निर्णय कराया जा सके., उन्होंने बताया कि इस दौरान कोर्ट में गैंगस्टर मामले को लेकर सारे साक्ष्य रखे जाएंगे.
#कानपुर
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) September 17, 2025
पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की कोर्ट में पेशी
गैंगस्टर केस में हो रही पूर्व विधायक की पेशी
इरफान के साथ रिजवान और अन्य आरोपी भी आए
महाराजगंज जेल से कड़ी सुरक्षा में लाया गया
26 दिसम्बर 2022 को दर्ज हुआ था मुकदमा@IrfanSolanki @samajwadiparty #kanpur #abcnewsmedia pic.twitter.com/8C6PCd2oAA
महाराजगंज जेल से कड़ी सुरक्षा में लाया गया
जाजमऊ आगजनी केस में महाराजगंज जेल में सजा काट रहे पूर्व विधायक इरफान सोलंकी को आज कड़ी सुरक्षा में कानपुर लाया गया. कानपुर कोर्ट में भारी सुरक्षा के बीच जब यहां पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी से 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बातचीत की. तो उन्होंने कहा कि दुआ करो कि वह जल्दी जेल से बाहर आ जाएं. पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है. उन्हें उम्मीद हैं कि सुप्रीम कोर्ट से उन्हें न्याय मिलेगा और बहुत जल्दी ही रिहा होकर जेल से बाहर आएंगे. इस दौरान अपनी पत्नी नसीम सोलंकी की जीत को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें कानपुर की जनता ने जिताया है, जिसको लेकर वह सभी को धन्यवाद देते हैं. इस दौरान जब इरफान अपने बेटे से मिलने लगे तो यहां पर मौजूद पुलिस कर्मियोें ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे उनकी पुलिस से बहस भी हुई.

एक सांसदी और दूसरा विधायकी का चुनाव लड़ेगा
कानपुर में गैंगस्टर मामले में कोर्ट में पेशी पर आए समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी का एक बयान अब चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, कानपुर कोर्ट में पेशी पर आए सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि 2027 में दोनों लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे. इस पर पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि यह दो लोग कौन होंगे, तो इशारों ही इशारों में खुद के और पत्नी नसीम के नामों का उन्होंने उल्लेख किया. इस दौरान इरफान ने यहां तक कहा कि एक सांसदी का चुनाव लड़ेगा तो दूसरा विधायकी का. इसको लेकर इरफान की पत्नी और सपा विधायक नसीम सोलंकी ने भी उनकी बात का समर्थन किया. हालांकि, कौन सांसदी का चुनाव लड़ेगा और कौन विधायकी का, इसको लेकर सोलंकी दंपति ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं. जाहिर है कि सोलंकी दंपति के इस बयान के बाद सपा में हलचल और तेज हो सकती है.

