ABC News: कानपुर में पनचक्की चौराहा से जयपुरिया क्रॉसिंग होकर सर्किट हाउस, कैंट और जाजमऊ जाने वाले लोगोें के लिए राहत की खबर है. दीपावली से पहले जयपुरिया पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा. वर्तमान में इसकी एप्रोच रोड बनाने का काम तेजी से चल रहा है.
इसको लेकर डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने जयपुरिया ओवरब्रिज पर चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया. यहां पर राजकीय सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि 30 सितंबर तक एप्रोच रोड का काम पूरा हो जाएगा. डीएम ने बताया कि करीब 992 मीटर लंबे इस ओवरब्रिज से सर्किट हाउस से पनचक्की चौराहे तक की कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आएगा.
अभी तक रेलवे फाटक बंद होने पर यहाँ रोज़ जाम लगता था और स्कूली बसों, दफ्तर जाने वालों व एंबुलेंस तक को लंबा इंतज़ार करना पड़ता है. पुल शुरू होने के बाद प्रतिदिन करीब डेढ़ लाख लोगों को सीधी राहत मिलेगी और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ी सुधार आएगा. डीएम ने बताया कि दीपावली से पहले जयपुरिया ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू हो जाएगा.

