ABC News: असम में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. रविवार दोपहर बाद आए भूकंप के झटकों ने लोगों को भयभीत कर दिया. लोग घर, दुकान छोड़ सड़कों और अन्य खाली जगहों की ओर भागे. मिली जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.8 थी. असम के उदलगुरी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए. आस-पास के जिलों में भी धरती हिली. जिससे लोगों में भय का माहौल दिखा.
EQ of M: 5.8, On: 14/09/2025 16:41:50 IST, Lat: 26.78 N, Long: 92.33 E, Depth: 5 Km, Location: Udalguri, Assam.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) September 14, 2025
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/fGgMfM05Lb
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भूकंप असम के साथ-साथ बंगाल और भूटान में भी आया है . इस दौरान घर के पंखे, बिजली आदि हिलने लगे. हालांकि, भूकंप के झटकों से अभी तक किसी तरह की जनहानि की कोई सूचना नहीं है. प्रशासन भी हालात पर नजर बनाए हुए है. असम के उदलगुरी में आए भूकंप के बारे में नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी है. जिसमें बताया गया कि भूकंप का केंद्र उदलगुरी मे जमीन से 5 किमी अंदर था. भूकंप के झटकों के दौरान असम के कई शहरों और कस्बों में लोग अचानक घबराकर बाहर निकल गए. घरों, दुकानों और दफ्तरों में मौजूद लोग सुरक्षित जगह की ओर भागे. हालांकि, अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. लेकिन बार-बार झटके आने से लोगों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बार नहीं, बल्कि कई बार झटके महसूस हुए. इससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है. लोग घरों से बाहर खुले मैदानों में जाकर खड़े हो गए ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके. भूकंप विज्ञानियों का कहना है कि इस समय घबराने की बजाय सतर्क रहने की ज़रूरत है. लोगों को चाहिए कि वे घरों की बिजली और गैस कनेक्शन की जांच करें और किसी भी तरह की दरार या नुकसान होने पर तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें. साथ ही, मोबाइल पर अलर्ट और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है.

