ABC News: नेपाल में Gen-Z के नेतृत्व वाले हिंसक प्रदर्शनों के बाद उपजे राजनीतिक संकट के बीच राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने मौजूदा संसद को भंग कर दिया है और पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने का फैसला लिया है. राष्ट्रपति के साथ सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल की मौजूदगी में Gen-Z समूहों की बैठक में सुशीला कार्की को अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाने पर सहमति बनी. वह आज रात 8:45 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण करेंगी.

गौरतलब हो कि जेन-जी के भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के बाद के.पी. शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा था. नेपाल में वर्षों में सबसे भीषण उथल-पुथल सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के कारण शुरू हुई थी और ओली के इस्तीफे के बाद ही हिंसा थमी. हिंसक प्रदर्शन में इस हफ्ते 51 लोग मारे गए और 1,300 से ज्यादा घायल हुए.
कौन हैं सुशीला कार्की?
सुशीला कार्की का जन्म सात जून 1952 को विराटनगर में हुआ था. उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन किया. इसके अलावा उन्होंने कानून की पढ़ाई नेपाल की त्रिभुवन यूनिवर्सटी से की. इसके बाद वकालत और कानूनी सुधारों के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
सुशीला कार्की ने 1979 में विराटनगर में एक वकील के रूप में अपना कानूनी करियर शुरू किया और 2009 में सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश बनीं. वह 2016 में नेपाल की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं. भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपने अडिग रुख के लिए उन्हें पहचान मिली, विशेष रूप से भ्रष्टाचार के आरोपों में वर्तमान मंत्री जय प्रकाश गुप्ता को दोषी ठहराने और कारावास का आदेश देने के लिए

