ABC News: कानपुर में आज जॉली एलएलबी थ्री का ट्रेलर लॉन्च किया गया. रेव थ्री में आयोजित एक समारोह में अभिनेता अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला ने फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च किया. इस दौरान इन तीनों एक्टर्स को देखने के लिए तमाम फैंस वकील की ड्रेस में पहुंचे थे.

हालांकि, अक्षय कुमार का अंदाज यहां पर काफी अंतरंगी नजर आया. जॉली एलएलबी थ्री के ट्रेलर लॉन्च में पूरी तरह से कनपुरिया अंदाज में दिख रहे अक्षय कुमार कुर्ता और उसके ऊपर एक बड़ा गमछा डाले नजर आए.

जबकि अरशद वारसी वकील की ड्रेस में नजर आए. फिल्म में जज बने एक्टर सौरभ शुक्ला फॉर्मल ड्रेस में रहे. जैसे ही तीनों एक्टर्स ने सिनेमा हॉल में इंट्री की, वैसे ही सबसे ज्यादा शोर अक्षय कुमार को लेकर सुनाई दिया. यहां पर अक्षय कुमार ने कानपुर के फेमस डग्गू के लड्डू खुद अपने हाथों से फैंस को बांटे.

वहीं, अक्षय के पहुंचने से पहले फैंस ने बाइक रैली निकाली. इस दौरान अक्षय कुमार में कानपुर में आए बदलाव की तारीफ भी की. उन्हेांने बताया कि वह करीब छह साल पहले कानपुर आए थे, तब से अब तक काफी बदलाव आ गया है, कानपुर में अब मेट्रो भी चल रही है. वहीं, फिल्म में जज बने सौरभ शुक्ला ने कहा कि निर्देशक सुभाष कपूर जिस तरह की फिल्म बनाते हैं.

वह समाज में अपना मैसेज जरूर देती है. इस फिल्म में भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि अब वह योगा भी शुरू करने जा रहे हैं. बात जब गुटखा खाने की आयी तो अक्षय कुमार ने कहा कि लोगों को इसे नहीं खाना चाहिए.

