ABC News: गुजरात के पंचमहल जिले में शनिवार को पावागढ़ शक्ति पीठ में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां मालवाहक रोपवे की तार अचानक टूटने से छह लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो लिफ्टमैन, दो मजदूर और दो अन्य शामिल बताए जा रहे हैं. यह हादसा दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ. हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

इस रोपवे का इस्तेमाल मांची से निज मंदिर तक निर्माण सामग्री पहुंचाने के लिए किया जाता था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुँच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस और दमकल विभाग की टीमों को सूचित किया गया. दोनों टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और शवों को निकालने का काम शुरू कर दिया. हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटना न हो. इस त्रासदी से पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है. शुरुआती जांच में हादसे की वजह तार टूटना बताई जा रही है. फिलहाल तकनीकी कारणों की गहराई से जांच की जा रही है.
