ABC News: चमनगंज थानाक्षेत्र के आनंदबाग में मकान का छज्जा गिराने के दौरान नाबालिग मजदूर की नीचे गिरने से मौत हो गई. वहीं, दो अन्य मजदूर घायल हो गए. परिजनों का आरोप है कि किशोर को ठेकेदार गणेश महोत्सव से जबरन ले गया था.
बताया जा रहा है कि जिस नाबालिग मजदूर की मौत हुई है, वह शारदा नगर कच्ची बस्ती निवासी रामू पासवान का पुत्र आशू था. पड़ोसी पंकज ने बताया कि गुरुदेव पैलेस कच्ची बस्ती के पास गणेश महोत्सव का आयोजन हो रहा है. जिसमें आशू भी शामिल हुआ था. इस दौरान ठेकेदार मो. लियास उसे जबरन काम कराने के लिए आनंदबाग स्थित साइट पर ले गया था. यहां पर मकान की छत को तोड़ने का काम कराया जा रहा था.
दोपहर मेें छत की स्लैब अचानक भरभराकर गिर गई, जिसमें मलबे में आशू, छोटॅ और सागर दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए. आरोप है कि हादसे के बाद ठेकेदार मौके से भाग गया. इलाकाई लोगों ने पुलिस को जानकारी देने के साथ ही मलबा हटाया. घायल तीनों मजदूरों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आशू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

