ABC News: कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के महोलिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां पर गूगल मैप के लिए डाटा जुटा रहे महिंदा ट्रेक के तीन कर्मचारियों को ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ लिया. आरोप है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई घटना के बाद मौके पर पहुंची साढ़ पुलिस ने कर्मचारियों को भीड़ से छुड़ाया और मामले की जांच शुरू की.
बताया जा रहा है कि जब महिंद्रा टेक कंपनी के तीन कर्मचारी गूगल मैप के लिए 360 डिग्री कैमरा लगी कार से वीडियो और फीचर डाटा एकत्र कर रहे थे, तभी ग्रामीणों ने कार को रोककर कर्मचारियों से पूछताछ की. इस दौरान ग्रामीण और कर्मचारी एक दूसरे की भाषा नहीं समझ पाए. लेकिन भाषा न समझ पाने और संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्हें चोर समझकर पिटाई कर दी.
सूचना पर साढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह कर्मचारियों को भीड़ से छुड़ाकर सुरक्षित बाहर निकाला. पुलिस की प्राथमिक जांच में पुष्टि हुई है कि सभी युवक महिंद्रा टेक के कर्मचारी हैं और गूगल मैप प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

