ABC News: चकेरी थानाक्षेत्र के दहेली सुजानपुर स्थित मैरी जीसस स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया. जब यहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में सिक्योरिटी गार्ड का शव बरामद हुआ. मौके पर जब पुलिस पहुंची तो देखा कि शव का धड़ तो चारपाई पर पड़ा था लेकिन उसका सिर जमीन पर अलग पड़ा था. कमरे से काफी बदबू भी आ रही थी.
मृतक की पहचान गोविंदनगर कच्ची बस्ती निवासी राम प्रसाद के रूप मेें परिजनों ने की. बताया जा रहा है कि राम प्रसाद दहेली सुजानपुर स्थित मैरी जीसस स्कूल में सिक्योरिटी गार्ड थे. पुलिस का कहना है कि प्रबंधन एक साल पहले इस स्कूल को बेच चुका है.
स्कूल की देखरेख ठेकेदार गंगा सिंह कर रहे थे. बताया जा रहा है कि गंगा सिंह बुधवार सुबह जब स्कूल पहुंचे तो गार्ड अपने रूम में नहीं था. आवाज लगाने पर जब कोई नहीं आया तो वह सिक्योरिटी गार्ड के कमरे में गए. वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए, जिसके बाद उन्होंने राम प्रसाद के परिजनों और पुलिस को दी.
परिजनों ने बताया कि राम प्रसाद ने बीती सात जुलाई को सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी ज्वाइन की थी. परिजनों के मुताबिक कुछ दिन से फोन ऑफ जा रहा था. सिक्योरिटी गार्ड का शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है क्योंकि कमरे में शव कंकाल जैसी अवस्था में पहुंच गया था. गर्दन अलग होने से परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह पता लगेगी, हालांकि, पुलिस ने किसी घटना से इंकार किया है.’

