ABC News: जाजमऊ थानाक्षेत्र में टेनरी संचालक और उसके मैनेजर पर कई किशोरों के साथ कुकर्म का आरोप लगा है. इसके एक किशोर के साथ कुकर्म करने के उसके दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. किशोर ने टेनरी संचालक और उसके मैनेजर पर पैसों का लालच देकर कुकर्म करने का आरोप लगाया है.
इसके बाद पुलिस ने आरोपी टेनरी संचालक और उसके मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है. कुकर्म का आरोप जाजमऊ टेनरी के संचालक असलम नेता और उसके मैनेजर विक्की उर्फ सरफराज पर लगा है. पीड़ित के मुताबिक नॉनवेज और पैसों का लालच देकर टेनरी संचालक ने उसको बरगला कर शारीरिक शोषण किया. पीड़ित का आरोप है कि करीब एक माह तक शोषण के बाद उसने विरोध किया तो आरोपी संचालक व उसका मैनेजर धमकाने लगा.
आरोप है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़ित का आरोप है उसके मना करने पर संचालक व उसके मैनेजर ने उसकी बेल्टों से पिटाई की और मोबाइल भी ताेड़ दिया. पीड़ित की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

